नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद हेतु शुक्रवार को संपन्न चुनाव हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष अजमेरा निर्वाचित घोषित किए आशीष अजमेरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फारूख खत्री को चार मतों से पराजित किया शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में चुनाव अधिकारी सुख देव चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज यादव फिरोज खान और रविन्द्र शर्मा की देख रेख में मतदान संपन्न हुआ जिसमे चतुष्कोणीय मुक़ाबले में महेश मेहरा राजेश सुकरिया,फ़ारूख़ खत्री और आशीष अजमेरा के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुक़ाबला हुआ जिसमें आशीष अजमेरा ने सभी तीनों उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए बाजी मारी और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ़ारूख़ खत्री को चार मतों से पराजित कर जीत हासिल की उन्हें कुल 35 वोट मिले जबकि फ़ारूख़ खत्री को 31 वोट ही प्राप्त हुए अन्य उम्मीदवारो राजेश सुकरिया और महेश मेहरा को क्रमश: 16 ,16 वोट ही हासिल हुए इस प्रकार आशीष मेहरा को विजयी घोषित किया गया उल्लेखनीय है कि पूर्व में अजमेरा बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं
