Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

रक्षा मंत्री पुरस्कार हम सभी के लिए गर्व की बात है, यह गौरवशाली क्षण इतिहास में दर्ज किया जायेगा __ब्रिगेडियर हरीश कुमार

नसीराबाद छावनी को मिला रक्षा मंत्री पुरस्कार छावनी परिषद कार्मिकों को किया समर्पित _

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि छावनी परिषद नसीराबाद को रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित अवार्ड रक्षा मंत्री पुरस्कार हम सभी के लिए गर्व की बात है यह क्षण इतिहास में दर्ज किया जायेगा यह छावनी की जनता और छावनी परिषद कर्मचारियों के लिए गौरवशाली उपलब्धि है वह सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि जब वह रक्षा मंत्री पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मंच पर पहुंचे तो छावनी परिषद के सभी कार्मिकों और यहां के निवासियों की भावनाएं उनके साथ थी और ऐसा लग रहा था कि वह सभी उनके साथ हैं, ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि छावनी परिषद के कर्मचारी और निवासी बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग लगन और परिश्रम से पहली बार नसीराबाद छावनी परिषद को रक्षा मंत्री पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है इससे नसीराबाद छावनी को न केवल अन्य छावनियों में अग्रणी बना दिया है बल्कि जो इसका नाम तक नहीं जानते थे वह भी नसीराबाद छावनी को बखूबी पहचानने लगे हैं , उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का श्रेय 90प्रतिशत छावनी परिषद के कर्मचारियों को जाता है हमारे निर्देशों,मार्गदर्शन, और आइडियाज को क्रियान्वित करने और सुनिश्चित करने में कार्मिकों की लगन परिश्रम और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करने की प्रवृत्ति से और उनके एफर्ट से ही कामयाबी हासिल होती है, आगे भी एवार्ड प्राप्त करने का क्रम जारी रखने का प्रयास करते रहना होगा मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने छावनी परिषद कर्मचारियों सहित नगर की जनता तथा मीडियाकर्मियों को भी इस गौरवशाली उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए कहा कि वास्तव में यह कार्यक्रम छावनी परिषद के सभी कर्मचारियों को यह पुरस्कार समर्पित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है , नसीराबाद छावनी को तीन क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था लेकिन नियमानुसार एक छावनी को एक ही पुरस्कार दिया जाता है इस लिए हमें एक पुरस्कार मिला आगे भी अन्य क्षेत्रों, में उत्कृष्टता ला कर एवार्ड प्राप्त करने हेतु प्रयास जारी रखा जायेगा यह प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री पुरस्कार छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार के नेतृत्व में छावनी कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से काम करने और नगर वासियों के सहयोग प्रदान करने के परिणाम स्वरूप प्राप्त हुआ है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम में नसीराबाद तथा अजमेर केंटोनमेंट के सभी कर्मचारियों को रक्षा मंत्री पुरस्कार समर्पित किया गया और सभी के साथ बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार, छावनी परिषद सी ई ओ डाक्टर नीतीश गुप्ता ने ग्रुप फोटो खिंचवाए कार्यक्रम में वेरीड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार ग़दिया तथा ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं रहे जबकि बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों तकनीकी कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में नसीराबाद छावनी परिषद को देश के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा ई _छावनी मॉड्यूल्स के उत्कृष्ट संचालन, डिजिटल सेवाओ में उल्लेखनीय सुधार तथा जन सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु पहली बार नवाचार, जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करने और आमजन से जुड़ कर नगर का सर्वांगीड़ विकास करने हेतु नसीराबाद छावनी परिषद को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित अवार्ड रक्षा मंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया था कार्यक्रम में छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक प्रवीण यादव, वाटर फोरमैन सतीश कुमार, राजस्व अधीक्षक संजय कुमार शर्मा, कंप्यूटर प्रोग्रामर कपिल देव मेहरा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, छोटे लाल सैनी सहित अजमेर छावनी परिषद का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।