फाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़ ने जीता __
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय मिशन ग्राउंड में चल रही कहार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ, इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मैच हुए तथा फाइनल मैच के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ कहार समाज नवयुवक मंडल नसीराबाद द्वारा विभिन्न जिलों की क्रिकेट टीमों के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया तथा कुल 15 मैच खेले गए! अंतिम दिन रविवार को दो सेमी फाइनल मैच खेले गए,पहला सेमीफाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़गढ़ टीम तथा मेवाड़ एंड केकड़ी टीम के बीच खेला गया, जिसमें से राम क्लब चित्तौड़गढ़ टीम मैच जीत कर फाइनल में पहुंच गई दूसरे सेमीफाइनल में युवा शक्ति, नसीराबाद टीम तथा महाकाल क्रिकेट क्लब देवली टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें महाकाल क्रिकेट क्लब देवली की टीम मैच जीत कर फाइनल में जा पहुंची! फाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़ टीम ने जीता! फाइनल मैच जीतने वाली टीम को शील्ड एवं 21,000 रूपये इनाम देकर सम्मानित किया गया तथा उपविजेता टीम को शील्ड एवं 11,000 रूपये देकर सम्मानित किया गया! मैन ऑफ द सीरीज राम क्लब चित्तौड़ टीम के पप्पू कहार रहे, बेस्ट बॉलर कहार क्रिकेट क्लब मेवाड़ और केकड़ी फर्स्ट टीम के प्रदीप कहार रहे, बेस्ट बैट्समैन राम क्लब चित्तौड़ टीम के पवन कीर रहे, बेस्ट फील्डर महाकाल क्रिकेट क्लब देवली टीम के अमन कहार रहे! प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को शील्ड देकर सम्मानित किया गया! इस प्रतियोगितामें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार, केवट, कीर, मेहरा विकास मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हरि नंद कहार, और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निजी सचिव व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल गुर्जर एवं कहार समाज सरवाड के अध्यक्ष प्रभात व उपाध्यक्ष प्रहलाद का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सर्वाधिक सराहनीय भूमिका कहार समाज नसीराबाद के नवयुवक मंडल के सदस्यो की रही
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...
