अजमेर (भारत भूमि) – वरुण सागर रोड स्थित बोराज तालाब की नवनिर्मित पाल का राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहन निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और खुदाई कार्य की तकनीकी समीक्षा की, जिसका बुधवार 8 जुलाई को औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा 3 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए इस सुदृढ़ीकरण और खुदाई कार्य से तालाब की जल भराव क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे आगामी मानसून में नवकार नगर, स्वास्तिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान वासुदेव देवनानी ने स्थानीय जनता से संवाद कर पेयजल व बिजली आपूर्ति की स्थिति जानी और अधिकारियों को वर्षा पूर्व सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं एडीए के मुख्य अभियंता ओ. पी. वर्मा और अधीक्षण अभियंता राजीव मीणा सहित उपस्थित अधिकारियों की समयबद्ध कार्य पूरा करने के लिए सराहना की।
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...
