Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड में किया व्यापक जन सम्पर्क

मतदाताओं को भरोसा दिलाया शिक्षित और स्थानीय निवासी हूँ वार्ड की हर समस्या से छुटकारा दिलाऊंगी 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राज्य की सबसे छोटी नगर पालिका के चुनाव में सबसे कम उम्र की कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने शनिवार और रविवार के दौरानवार्ड नंबर एक में व्यापक जन सम्पर्क किया और छुट्टियों के कारण घर पर मौजूद मतदाताओं और वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनने पर वह विकास के अधूरे पड़े कामों को पूरा करवायेगी और चुनाव जीतने पर वार्ड वासियों को को शिकायत का मौका नहीं देगी वार्ड नं एक की कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने अपने समर्थकों परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार और रविवार को जम कर जन सम्पर्क किया और पूरे वार्ड का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि वह उसी क्षेत्र की निवासी हैं शिक्षित (बीसीए ) उम्मीदवार हैं इसलिए वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेगी, वहीं वर्षों से क्षेत्र की तमाम परेशानियों को भुगतने के कारण आमजन की तकलीफ को समझती हैं इसलिए भी जन समस्याओ को प्राथमिकता से दूर करवाने के साथ ही वार्ड के सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य करके वार्ड को सर्व सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र बनाने हेतु वार्ड वासियों के सहयोग से काम करूंगी इसके लिए आप सभी के वोट और समर्थन की दरकार है आपका वोट ना केवल मुझे विजयी बनाएगा बल्कि कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने में मददगार साबित होगा मुझे जिताना आपकी मेहरबानी होगी और आपको बेहतरीन जन सुविधाओं से युक्त वार्ड बना कर देना मेरी जिम्मेदारी होगी इसलिए अपना कीमती वोट देकर मुझे विजयी बनाए, कांग्रेस की युवा प्रत्याशी अमरीन कुरैशी ने जन सम्पर्क के दौरान नमस्ते कर प्रभावशाली शुरुआत की जिससे वार्ड के लोगों को आत्मीयता का अहसास हुआ और सभी ने उनके पक्ष में मतदान करने का वादा कर कुरैशी का उत्साह वर्धन भी किया कुरैशी ने बताया कि आज चुनाव प्रचार थम जाएगा जिसके मद्देनजर वह समर्थकों परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच कर हाथ के पंजे पर बटन दबा कर मतदान करने की सभी से अपील करेंगी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।