छावनी परिषद सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने विकास कार्यों का करवाया विधिवत ढंग से शुभारंभ
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख सड़कें अब पहले से ज्यादा रौशन होंगी और इसके लिए 50लाख की लागत से स्ट्रीट लाईटैं लगाए जाने का काम मंगलवार को छावनी परिषद सीईओ मोहम्मद साकिब आलम द्वारा विधिवत पहल करने के साथ शुरू किया गया नसीराबाद में लगभग 50 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट कार्यों का भूमि पूजन, प्रमुख मार्गों पर बढ़ेगी रोशनी छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा शहर में प्रकाश व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ मंगलवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद विधिवत शुरू किया गया, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने नारियल तोड़ कर भूमि पूजन कार्य की शुरुआत की जानकारी के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत 9 मीटर ऊंचे पोल पर 100 वॉट की एलईडी लाइटें स्थापित की जाएंगी। इन कार्यों के माध्यम से छावनी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रोशनी की सुविधा पहले से कहीं ज्यादा बेहतर उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों और वाहन चालकों को रात्रिकालीन आवागमन में आराम और बेहतरीन सहूलियत मिलेगी
इन मार्गों पर प्रस्तावित हैं स्ट्रीट लाइटें——
* शहीद स्मारक चौराहे से सप्लाई डिपो तक।
* अजमेर रोड ब्रिगेड कार्यालय से अजमेर रोड पुरानी चुंगी तक।
* अजमेर रोड पुरानी चुंगी से छावनी परिषद वर्कशॉप तक।
* रेलवे स्टेशन से डीआरडीओ कार्यालय तक।
नगर वासियों का मानना है कि छावनी परिषद की इस पहल से नसीराबाद के प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। स्ट्रीट लाइट कार्यों के पूर्ण होने से शहर की सुंदरता में निखार आने के साथ-ही नागरिकों एवं राहगीरों को रात्रिकालीन आवागमन में पहले से कहीं बेहतर सुविधाये प्राप्त होगी।
