
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सिंधी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में शनिवार को ब्यावर से पधारे संत शम्भूलाल के सानिध्य में प्रातः काल में मदभगवत गीता एवं प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ आरंब कर वार्षिकोत्सव की शुरुआत की गई सेवा मंडली के अनुसार शाम को महिला संगीत का आयोजन हुआ रविवार शाम को परम पावन ब्रह्मदर्शनी का पाठ एवं पूज्य झूलेलाल मंडली द्वारा भगवान झूलेलाल की ज्योति प्रज्वलित कर सुंदर सुंदर भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को आये संतों द्वारा सत्संग प्रवचन व भजन संध्या का आयोजन होगा 6 अक्तूबर मंगलवार को प्रातः 7:30 से प्रार्थना नित्य नियम के पश्चात प्रातः 9 बजे कृपाल भवन पर प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली सहित पधारेंगे समाज द्वारा ढोल शहनाई के साथ संत मण्डली अभिवादन व स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात् आश्रम पर हवन की पूर्णाहुति होगी, ध्वजावंदन कर आरती के बाद संतों व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं भण्डारा प्रसाद शाम को 5 से 8 बजे तक संतों व गुरु महाराज जी द्वारा प्रवचन एवं सत्संग तत्पश्चात् प्रसाद वितरण दूसरे दिन 7 अक्तूबर बुधवार को 8 बजे श्री मंदिर में विराजमान भगवान एवं गुरुजनों के विग्रहों का पूजन, प्रातः 9 बजे से प्रार्थना, संत मण्डली एवं गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रखे गये पाठो का भोग आरती होगी व गुरु महाराज जी द्वारा पल्लव पाकर वार्षिकोत्सव का समापन होगा तत्पश्चात् आम भण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर संत दर्शन एवं सत्संग सुन आपने जीवन को कृतार्थ करे।
