Logo
ब्रेकिंग
मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं... राजगढ़ मसाणिया भैंरव धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत समागम हेमू कालानी उद्यान में गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग पल्लव अरदास में गूंजा प्रभु नाम, प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे स्वामी भगतप्रकाश महाराज प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का आगाज़, प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ शुरू गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान

मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

 

बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसायिक संस्थान संचालित करने वाले दुकानदारों को हिदायत के साथ दी चेतावनी——

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रक्षा मंत्रालय के अधीन स्थानीय निकाय के रूप में कार्यरत छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम द्वारा गुरुवार को छावनी परिषद के कर्मचारियों के साथ वार्ड संख्या 6 का व्यापक दौरा कर वार्ड 6का मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं एवं विभिन्न जनसमस्याओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी ने वार्ड की सड़कों की स्थिति, नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए मुद्दों के अनुरूप आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही, नागरिकों को होने वाली असुविधाओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की दुकानों का भी जायजा लिया गया। इस दौरान जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया, उन्हें नियमानुसार ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई मुख्य अधिशासी अधिकारी ने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे छावनी परिषद से अपना ट्रेड लाइसेंस तत्काल बनवाएं तथा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार नियमानुसार ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करके ही अपना व्यवसाय संचालित करें मुख्य अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में जांच के दौरान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालित करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें नियमानुसार दुकान को सील करने की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को बाजार क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस की स्थिति की नियमित जांच करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए मुख्य अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छावनी परिषद क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में सुधार जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा व्यापारिक गतिविधियों को नियमानुसार संचालित करवाने के लिए परिषद प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य से वार्डों का निरीक्षण एवं नियमों के अनुपालन की निगरानी निरंतर जारी रखी जाएगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।