नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर , सुनील गुर्जर, उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान और नगर पालिका चेयरमेन सुखदेव चौधरी द्वारा किया गया रावण पुतले का दहन ——-
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की जीत का त्यौहार विजय दशमी पर्व कोटा रोड स्थित रावण के मैदान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर राम रावण का युद्ध हुआ जिसमें रावण का अंत होने पर जनता जनार्दन ने प्रभु राम और हनुमान की जय जयकार की इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान नव निर्वाचित नगर पालिका चेयरमेन सुखदेव चौधरी, पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर सुनील गुर्जर, नगर काग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, मोहम्मद हुसैन खान,राहुल गुर्जर, लाला भाई पेंटर सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रावण पुतले को दहन किया गया इस बार दशहरा मेला देखने बड़ी संख्या में जनता रावण के मैदान पहुंची जिससे मेले में काफी रौनक नज़र आई वहीं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन भी सूर्यास्त होने तक जारी रहने से श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर के किनारे भीड़ भाड़ रही, पुलिस का माकूल इंतजाम रहने के कारण मेले की व्यवस्थाये सुचारू रही
