नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान नसीराबाद की ओर से 25 अक्टूबर को सप्लाई डिपो के पास स्थित पदमचंद धर्मचंद राजकीय औषधालय में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम हर साल शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किए जाने के पीछे यह धारणा है कि शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा की किरणों से औषधीय गुण खीर में मिश्रित हो जाते हैं जिसके कारण दमे की औषधि ज्यादा प्रभाव शाली हो जाती है और रोगी को त्वरित स्वास्थ्य लाभ होता है जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद गदिया एव राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की प्रभारी डॉ सीमा गुर्जर ने बताया कि शिविर में श्वास के रोगियों को आयुर्वेदिक महादिव्य,औषधि गोक्षीरान्न प्रसाद के साथ रात्रि 12 बजे पश्चात वितरित की जाएगी। इससे पूर्व विशेषज्ञआयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी।
