Logo
ब्रेकिंग
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने नव नियुक्त सीबी ई ओ हेमन्त कुमार मिश्रा और ब्लॉक कॉर्डिनेटर साक्षरत... नसीराबाद कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिग्गज किसान नेता स्व: राजेश पायलट की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर... अन्ततोगत्वा वृद्ध माता पिता को मिला अदालत से इंसाफ़ सद्गुरु टेऊँराम चालीहा महोत्सवके अन्तर्गत अयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया , ख़ास नमाज के बाद मुल्क के अमन और खुशहाली के लिए ... छावनी परिषद प्रशासन के आदेश पर हटाए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण व साइक्लोथॉन का आयोजन वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला स्तरीय कार्यक्रम वरुण सागर पर हुआ आयोजित, जल ... विश्व पर्यावरण दिवस पर छावनी परिषद के तत्वाधान में आज किया गया पौधा रोपण छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने छावनी परिषद द्वारा खरीदे गए चार वाहनों का सार्वजानिक से...

Jharkhand: BJP में शामिल हुए पूर्व CM Champai Soren, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के लिए भावुक भी हो गए। आदिवासी नेता (67)के भाजपा में शामिल होने को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि इससे राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग में भाजपा को अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयासों में बल मिलेगा। यह समुदाय JMM का मुख्य आधार रहा है। चंपई सोरेन को JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का सबसे निकट सहयोगी माना जाता था। चंपई सोरेन ने बुधवार को झामुमो छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों ने उन्हें पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया है जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की है। अलग झारखंड राज्य के लिए 1990 हुए आंदोलन में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘झारखंड का टाइगर’ भी कहा जाता है। झारखंड को 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग करके बनाया गया था। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।