Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

श्री श्याम गौ शाला पालरा के लिए कालीचरणदास खण्डेलवाल द्वारा आर्थिक सहयोग करने पर किया अभिनन्दन

सागर विहार कॉलोनी वैशाली नगर में पण्डित राजेन्द्र दाधीच के नेतृतव में किया गया अभिनन्दन

अजमेर :(भारत भूमि)- आज सोमवार को श्री श्याम गौ शाला सेवा समिति पालरा के पदाधिकारियों के द्वारा गौ शाला के संस्थापक पण्डित राजेन्द्र दाधीच और श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बड़ी नागफणी बोराज रोड के महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में श्री श्याम गौ शाला के संरक्षक और श्री आनन्द गोपाल गौ शाला के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल का गौ शाला के लिए नकद राशि से सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। गौ शाला के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री श्याम गौ शाला पालरा चौराहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक पण्डित राजेन्द्र दाधीच ने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा के समान कोई महान सेवा नही है। रमेश लालवानी ने बताया कि श्री श्याम गौ शाला के पण्डित राजेन्द्र दाधीच और पृथ्वी सिंह से सम्पर्क करके श्री श्याम गौ शाला में काम आने वाली आवश्यक सामग्री का अथवा नकद राशि का भी सहयोग प्रदान किया जा सकता है। अधिक जानकारी व सहयोग के लिए मोबाईल संख्या 9460010431 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर कालीचरणदास खण्डेलवाल,श्रीमती सावित्री देवी,नरेन्द्र खण्डेलवाल को भी मोतियो की मालाऐ,दुपटटा उपरणा,प्रसाद,और राधा स्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा बयास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य सन्त तुल्सीदास के जीवन पर आधारित पुस्तक प्रदान करके सम्मानित किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।