Logo
ब्रेकिंग
चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

रोट तीज का पर्व मनाया हर्षोल्लास के साथ

अजमेर : (भारत भूमि)- दिगम्बर जैन समाज शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तीज के अवसर पर रोट तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस मौके पर घरों में रोट, तुरई की सब्जी व खीर के साथ अन्य व्यंजन बनाए गए और रिश्तेदारों व मित्रों को भोजन पर आमंत्रित किया गया। जैन धर्म की मान्यता के अनुसार इसे त्रिलोक तीज व्रत भी कहा जाता है। इस दिन धर्मावलंबियों द्वारा त्रिकाल चौबीसी की पूजा की जाती है और महिलाएं इस व्रत को रखकर पर्व मनाती हैं। वैशालीनगर पाश्वनाथ कॉलोनी निवासी राजेश बोहरा ने बताया कि सुबह धर्मावलंबी जैन मंदिरों में रोट तीज पूजा- अर्चना के बाद रोट चढ़ा कर भोग लगाया गया ।महिलाएं व्रत रखकर इस त्यौहार को मनाती हैं। पार्श्वनाथ कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में रजनीश उर्मिला भंडारी, राजेश रीना, गिरिराज आशा अग्रवाल, हेमंत रेणु तायल, राजेंद्र आभा गांधी, दीपक प्रियंका अग्रवाल सहित इष्टमित्रो ने रोट तीज मनाया ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।