नसीराबाद :(योगेन्द्र बुलचन्दानी) स्थानीय कोटा रोड पर, राधा स्वामी सत्संग न्यास के पीछे स्थित (नाड़ा वाले ) श्री वीर तेजाजी महाराज एवं श्री बासक बाबा धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, शुक्रवार को बड़े धूमधाम व गाजे बाजे के साथ मनाया जाएगा।श्री वीर तेजा जी एवं बासक बाबा धाम मन्दिर समिति के अध्यक्ष एवं उपासक रणजीत महाराज एवं कोषाध्यक्ष सुभाष सोनी ने बताया कि मेले का झण्डा 13 सितम्बर को सुबह 9.15 बजे चढ़ाकर मेले का शुभारंभ किया जायेगा। मेले के मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश भडाणा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार भागीरथ चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस महेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा, श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर, समाज सेवी भवंर सिह पलाड़ा, शिवप्रकाश गुर्जर विधानसभा नसीराबाद , सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व सरपंच दिनेश चौधरी देरांठू होंगे । मेले की रात्रि को एक विशाल भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें गायक कलाकार लक्ष्मण गुर्जर मादेडा, प्रकाश डांगी , कामेडी कलाकार मुकेश राणा , डांसर गिरजा भाट व पुजा नाथ करेगी । यह भजनसंध्या म्यूज़िकल ग्रुप चिंटू लाम्बा एवं प्रार्टी के डायरेक्टर कालु गुर्जर, गोपाल म्यूज़िकल ग्रुप, 27 मील चौराहा विजयनगर के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। मेले के अवसर पर मन्दिर में विशेष लाईट सजावट , टेन्ट आदि लगाए जायेंगे । मेले में दिन भर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नसीराबाद, अजमेर आदि जगहों से भी गाजे बाजे के बाबा के साथ झण्डे आयेंगे । मेले के अवसर पर विशेष चौकी लगाकर भक्तों के कष्टों का निवारण किया जायेगा।
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...
