Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

स्वामी भगत प्रकाश महाराज. का कल नसीराबाद में आगमन

 

प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिक उत्सव मे हो रहे है विभिन्न कार्यक्रम

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) जयपुर स्थित अमरापुर. दरबार के महामण्डलेश्वर सदगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली सहित कल मंगलवार को नसीराबाद पधारेगे जिनका सिन्धी समाज के तत्वाधान में स्वागत किया जायेगा।जानकारी के अनुसार स्थानीय दूधिया मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव विगत 28 सितंबर से आरम्भ होकर आगामी 2 अक्टूबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है प्रेम प्रकाश आश्रम के सेवा मण्डली के भावेश चेलानी ने बताया कि शनिवार से प्रेम प्रकाश आश्रम में पांच दिवसीय वर्षीकोत्सव. बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसी कार्यक्रम मे जयपुर अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली एवं सतगुरु माहाराज जी के साथ पधारे अलग- अलग शहरो से आए संतो- संत श्री हरिओमलाल जी(ग्वालियर), संत शम्भूलाल जी (ब्यावर), संत रामप्रकाश जी (अजमेर), संत डालुराम जी (जयपुर), संत कमल (जयपुर) भगत हरिदास(आगरा) भगत माणिक लाल(खैरथल), भगत दीपक (दिल्ली) एसे क‌ई अनेक संतो का कल मंगलवार क़ो सुबह नसीराबाद आगमन होगा दूधिया मोहल्ला कृपाल भवन पर सभी संतो का ढ़ोल धमाको के साथ सिंधी समाज द्वारा स्वागत किया जायेगा।तत्पश्चात् आश्रम पर हवन की पूर्णाहुति होगी, ध्वजावंदन कर आरती के बाद संतों व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं भण्डारा प्रसाद। शाम को 5 से 8 बजे तक संतों व गुरु महाराज द्वारा प्रवचन एवं सत्संग तत्पश्चात् प्रसाद वितरण और अगले दिन बुधवार क़ो प्रातः 9 बजे से प्रार्थना, संत मण्डली एवं गुरु महाराज द्वारा सत्संग प्रवचन एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रखे गये पाठो का भोग,आरती होगी व श्री गुरु महाराज जी द्वारा पल्लव पाकर वार्षिकोत्सव का समापन होगा तत्पश्चात् आम भण्डारा प्रसाद के साथ ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा समाज के लोगों से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने और संत दर्शन एवं सत्संग सुन कर जीवन को कृतार्थ करने की अपील की गयी है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।