नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के हजारो लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि छठ मेले को लेकर मंदिर कमेटी व भक्त मण्ड़ल ने तैयारीया पूरी कर ली है। छठ मेले में देश-प्रदेश के भक्तगण हजारों झण्डों को चक्की वाले मुख्य स्थान से मुख्य मंदिर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते लाऐंगे। इस मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में राजगढ़ मसाणिया भैरव भक्त मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये। बैठक के बाद में महाराज ने छठ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओ के पीने के लिये ठड़े पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
