Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

देरांठू में भाषाहरडी मातेश्वरी का मेला कल , आज सांय को निकलेगी बिन्दोरी

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में सनोद रोड पर पहाड़ी पर स्थित श्री भाषाहरडी मातेश्वरी का वार्षिक मेला कल शुक्रवार को बड़े धूमधाम से भरेगा। मेले के पूर्व आज गुरुवार सांय को सदर बाजार स्थित हथाई से मातेश्वरी की गाजे बाजे के साथ बिन्दौली निकाली जायेगी, बिन्दौली में जोत व झण्डे के साथ ग्रामीण नाचते गाते भाषाहरडी मन्दिर जायेंगे । वहीं शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें घोड़े बग्गी , ऊंट , हाथी व झांकियों के साथ शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित बगीची बालाजी मंदिर से दिन में 12 बजे निकलेगी जो सदर बाजार, मेघवंशी मोहल्ला, ढाबा मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला , माली मोहल्ला, बडवाल मोहल्ला, रावत मोहल्ले से होकर भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर के मेला स्थल पर पहुचेगी । मेले के मुख्य अतिथि श्री रामदास जी त्यागी महाराज , श्री रामदास जी त्यागी खारी का लाम्बा, विधायक रामस्वरूप लाम्बा व विशिष्ट अतिथि श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर व युवा नेता शिवप्रकाश गुर्जर होंगे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।