नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)नगर के धोबी मोहल्ला स्थित नागेशवर मन्दिर मे आज रात को शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर का प्रसाद भक्तो में वितरण किया जायेगा।मन्दिर के पुजारी बालमुकुंद शर्मा ने बताया की शरद ऋतु के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि क़ो शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है और शरद पूर्णिमा को सभी पूर्णिमाओ मे श्रेष्ठ माना जाता है ये मांना जाता है कि इस रात को चन्द्रमा की किरनो में विशेष औषधीय गुण होते हैं इसी कारण से शरद पूर्णिमा के दिन आसमान के नीचे चांद की रौशनी में खीर रखने का भी विधान हैं। इस दिन रात भर खुले आसमान के नीचे खीर रखि जाती है मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। ऐसे में जब चांद की रौशनी खीर पर पड़ती है तो वह खीर भी अमृत गुणों वाली हो जाती हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा की खीर को खाने से मन को शीतलता पहुंचती है और सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। नागेशवर महादेव मन्दिर मे रात्रि 12:01 पे महाआरती होंगी तथ पश्चात् रामदरबार व ठाकुर जी को खीर का भोग लगाने के बाद प्रसाद भक्तों को वितरित करेंगे। इसके अलावा शहर के प्राचीन मंदिरों में भी खीर बनेगी।
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
