अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जावेद खान को दिल्ली में कोहिनूर अवार्ड से किया सम्मानित*
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली एवं मानवता व परोपकार के लिए समर्पित होप आशा की एक नई किरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नसीराबाद अजमेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ जावेद खान को उत्कृष्ट कार्यो के लिए कोहिनूर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कबीर टाइगर ने बताया सरस्वती वंदना के पश्चात दीप प्रज्वलित कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। इसी के साथ भारत के कोहिनूर अवार्ड 2024 सम्मान समारोह में अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ जावेद खान के उत्कृष्ट कार्य सहित बुजुर्गों और गरीबों के प्रति अपनत्व को देखते हुए चयन किया गया और भव्य सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मोहम्मद जावेद खान को सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर राम अवतार शर्मा विशिष्ट अतिथि राशिका शर्मा, दिल्ली पुलिस अधिकारी विमलेश सहित नीलम शर्मा और कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कबीर टाइगर ने ए बी वी स्टूडियो के सभागार में मोमेंट व प्रशस्ति पत्र सहित साफा पहनाकर सम्मानित किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की परिस्थितियों के चलते देशभर से आए 48 अवार्डियो को कोहिनूर अवार्ड 2024 से नवाजा गया।कार्यक्रम में डॉक्टर कबीर टाइगर ने उपस्थित जनों को बताया कि अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मोहम्मद जावेद खान अपने कलम के माध्यम से लोगों की सेवा सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाना, और गरीबों को इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना, बुजुर्गों की सेवा के लिए तत्पर रहना, जैसे सैकड़ो जन सेवा कार्यों में हिस्सा लेते हुए लोगों के काम आना जावेद खान का उद्देश्य रहा है। टाइगर ने बताया कि आज के दौर में डॉ जावेद खान एक आइडियल पत्रकार है जहां आज की युवा पीढ़ी और आज के नए पत्रकारों को खान के नक्शे कदम पर चलकर अपने शहर राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए।डॉ मोहम्मद जावेद खान ने यू तो कई डिग्रीया हासिल की हुई है लेकिन इनमें बड़ी बात ये है कि 2019 दिसंबर को जावेद खान को नेपाल के राष्ट्रपति ने नेपाल में इंटरनेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया तो वही सितंबर 2023 में गोवा की एक सेवन स्टार होटल में पीएचडी की डिग्री से भी नवाजा गया।इस मौके पर अतिथियों के तौर पर शिरकत करने वाले सम्मानित अतिथि • सौहाद्र शिरोमणि संत डॉ सौरभ पांडेय, डॉ रामजी चंद्रवाल, झालावाड़ डॉ नीरज गुप्ता, बिहार डॉ प्रेम चंद सुमन, झालावाड़ पंकज राज मेवाडा, पाली राकेश कुमार, दिल्ली, कमलजीत कौर घई उपस्थित रहे।
