अजमेर: (भारत भूमि) [ कार्तिक शर्मा] शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जेएलएन सर्कल स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुंष्पाजली अर्पित कर मनाई गई।कांग्रेसजनो द्वारा स्व.पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कांग्रेस जनो नें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए नेहरू जी को याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा की स्व.नेहरू जी ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई, वे देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, नेहरूजी के सामने राष्ट्र को एकजुट करने कि चुनौतियां थी, जिसे उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्र के उत्थान के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में तथा पंचशील का सिद्धांत लागू करके विश्व शांति की पहल की थी। हमें नेहरूजी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल देना चाहिए।रलावता ने कहा कि देश में पहली बार किसानों के लिए बड़ी जल परियोजनाएं लागू करने के साथ ही औद्योगिकरण की दिशा में नेहरू जी के योगदान के कारण ही आज देश 21वीं सदी में प्रवेश पर पाया है। नेहरू जी एक परिपक्व लेखक भी रहे है उनकी कृति डिस्कवरी आफ इंडिया विश्व की ख्याति प्राप्त सन्दर्भ साहित्य में अग्रणी है। जयंती कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनो में रामचंद्र चौधरी, डॉ गोपाल बाहेती,द्रौपदी कोली,प्रताप यादव,विपिन बेसिल,अंकुर त्यागी,श्याम प्रजापति,शिवकुमार बंसल,कैलाश कोमल,निर्मल बेरवाल,मोहित मल्होत्रा,देशराज मेहरा,वाहीद मोहम्मद, चंदन सिंह,लक्ष्मी धोलखेड़िया,आरिफ हुसैन,गजेंद्र सिंह रलावता, कपिल सारस्वत शिवराज भड़ाना,मनीष चौरसिया,अशोक बिंदल, ईश्वर टहल्यानी,लक्ष्मी बुंदेल,राजेंद्र वर्मा,आलोक गुप्ता भोमराज गुर्जर,महेंद्र कटारिया,अंकित घारु,अशोक सुकरिया,जूलियस क्लेमेंट,जयशंकर चौधरी,शमसुद्दीन,राजकुमार चौरसिया, अहमद हुसैन,मीनाक्षी यादव,राजकुमार गर्ग,दीपक यादव, राजीव कच्छावा,कमल बैरवा,गंगाराम तंवर,हरिप्रसाद जाटव,धर्मेंद्र नगवाल सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे!
ब्रेकिंग
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने नव नियुक्त सीबी ई ओ हेमन्त कुमार मिश्रा और ब्लॉक कॉर्डिनेटर साक्षरत...
नसीराबाद कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिग्गज किसान नेता स्व: राजेश पायलट की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर...
अन्ततोगत्वा वृद्ध माता पिता को मिला अदालत से इंसाफ़
सद्गुरु टेऊँराम चालीहा महोत्सवके अन्तर्गत अयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया , ख़ास नमाज के बाद मुल्क के अमन और खुशहाली के लिए ...
छावनी परिषद प्रशासन के आदेश पर हटाए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण व साइक्लोथॉन का आयोजन
वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला स्तरीय कार्यक्रम वरुण सागर पर हुआ आयोजित, जल ...
विश्व पर्यावरण दिवस पर छावनी परिषद के तत्वाधान में आज किया गया पौधा रोपण
छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने छावनी परिषद द्वारा खरीदे गए चार वाहनों का सार्वजानिक से...