Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने छावनी परिषद द्वारा खरीदे गए चार वाहनों का सार्वजानिक सेवा हेतु किया लोकार्पण

बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने किया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन, नागरिकों से की बातचीत 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद ने मंगलवार को प्रशासन द्वारा क्रय किए गए चार वाहनों का सार्वजानिक सेवा हेतु बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार सी ई ओ डॉक्टर नीतीश कुमार गुप्ता  और मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया  की मौजूदगी में नगर के फ्राम जी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधिवत लोकार्पण किया गया और बोर्ड अध्यक्ष तथा सचिव ने हरि झंडी दिखा कर वाहनों को रवाना किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा क्रय किए गए इन वाहनों और संसाधनों से छावनी परिषद सफाई कर्मियों को सफाई कार्य करने में आसानी होगी और काम कम समय में पूरे होंगे जिससे नगर को स्वच्छ रखने में सुविधा होगी वहीं मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितीश कुमार गुप्ता ने कहा कि संसाधनों तथा वाहनों की खरीद से छावनी परिषद के सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में आसानी होगी इसके लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य हेतु 2 ऑटो टिपर , सिविल निर्माण कार्य तथा अन्य कार्यों के लिए एक छोटा ट्रैक्टर एवं एक निरीक्षण वाहन क्रय किया गया है  इससे छावनी परिषद की कार्य क्षमता में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी इस अवसर पर वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया छावनी परिषद फोरमैन सतीश कुमार ,राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह , स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा रवि प्रकाश, छोटे लाल सैनी, शिव राम जाट सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर छावनी परिषद बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान का भी अवलोकन किया जहां पर कराए गए विभिन्न जन हितकारी कार्यों की जानकारी देते हुए छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नीतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी क्रम में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है शीघ्र ही बच्चों के झूलों सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने उद्यान में घूमने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों से बात चीत की इस अवसर पर नागरिकों ने पटेल उद्यान सहित नगर में कराए जा रहे विभिन्न जन हितकारी कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए परिषद प्रशासन की तारीफ़ की साथ ही सुझाव भी दिए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।