नसीराबाद में जगत गुरु वल्लभाचार्य महाराज सहित अणि अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दास महाराज अन्य अखाड़े के सीता राम दास महाराज और संतों आगमन पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
जगत गुरु वल्लभाचार्य और अखाड़ों के अध्यक्षों, महंतों, संतों के दर्शनार्थ उमड़ी नगर वासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) जगत गुरु वल्लभाचार्य महाराज ( सूरत गुजरात, )अणि अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दास जी महाराज, अन्य अखाड़े के अध्यक्ष सीताराम जी महाराज चित्रकूट सहित भारत वर्ष के विभिन्न स्थानों से पधारे मंडलेश्वर महा मंडलेश्वर, संतो महंतों के नसीराबाद उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत विख्यात राम पुरा धाम के 108श्री विष्णु महा यज्ञ में पधारने पर सोमवार शाम साढ़े 5बजे स्थानीय फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक सेभव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित नृसिंह मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई , इस धार्मिक शोभायात्रा को देखने के लिए मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची जिसे पुलिस ने मुस्तैदी से सम्हालते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखा इस मौके पर पुलिस और प्रशाशन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे वहीं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया शोभा यात्रा मे आगे अश्वारोही उसके पीछे रथ पर जगत गुरु वल्लभाचार्य जी महाराज (सूरत गुजरात)विराजमान थे जबकि अन्य रथों पर अखाड़ों के अध्यक्ष महा मंडलेश्वर मंडलेश्वर और महंत विराज मान होकर चल रहे थे जबकि संतो की भारी भीड़ अपने अपने वाहनों पर सवार होकर चल रही थी जिन पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं और नगर वासियों ने अपना जीवन धन्य कर लिया।उपखंड के लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत राम पुरा तेजा जी बासक बाबा धाम में चल रहे 108 कुंडीयश्री विष्णु महा यज्ञ का आयोजन 28 मई से 5 जून 2025 तक किया जा रहा है जिसमें सोमवार शाम को जगत गुरु वल्लभाचार्य महाराज सूरत गुजरात, अणि अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दास जी महाराज, अन्य अखाड़े के अध्यक्ष सीताराम दास जी महाराज चित्रकूट और भारत वर्ष के अनेक मंडलेश्वर, महा मंडलेश्वर , महंतों आदि के आगमन पर फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से संतो की शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा नगर के मुख्य बाज़ार से होते हुए नगर के अंतिम छोर पर स्थित नृसिंह मंदिर तक गई और उसके बाद तेजा जी बासक बाबा धाम राम पुरा के लिए प्रस्थान किया जानकारी देते हुए तेजा जी बासक बाबा धाम समिति के अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष तथा लोहरवाड़ा पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि राम पुरा धाम के गादिपति रतन लाल प्रजापत के सान्निध्य एवं देख रेख राम पुरा धाम पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं विष्णु पुराण की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है , रास लीला का आयोजन किया जा रहा है और प्रतिदिन 10हजार से अधिक श्रद्धालु जन धाम पर भंडारा परसादी ग्रहण कर रहे हैं धाम के महंत राम दास जी महाराज द्वारा धाम पर संतो की अगवानी की गई और स्वागत अभिनंदन किया गया जगत गुरु महा मंडलेश्वरो,संतो महंतों की चरण धूलि से नसीराबाद सहित राम पुरा धाम क्षेत्र धन्य हो गया वहीं भक्त जनों ने धार्मिक नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया
