Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

राजगढ़ भैरव धाम में दो दिवसीय तंबाकू निषेध दिवस का हुआ सफल समापन

 

     हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशा त्यागने का संकल्प

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ के विख्यात भैरव धाम में दो दिवसीय तंबाकू निषेध दिवस का समापन रविवार को मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर तंबाकू सहित सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जनमानस को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं समाज में एक स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान चंपालाल महाराज ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, “कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, आत्मा और समाज को भी कमजोर करता है। इससे मुक्ति ही सच्ची भक्ति का मार्ग है।आयोजन के अंतर्गत श्रद्धालुओ को तंबाकू और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। धाम पर लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों की उपस्थिति से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और जनचेतना से भर गया।कार्यक्रम के दौरान धाम पर रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, दीपक बसीटा, मनीष चौहान, राजु त्रिपाठी चावड़ा, मनोज मेहरा, अमिताभ छीपा, राहुल , कैलाश सेन, कश्यप बंधु आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।