Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

विश्व पर्यावरण दिवस पर छावनी परिषद के तत्वाधान में आज किया गया पौधा रोपण

छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता ने अशोक वृक्ष लगाकर की पौधा रोपण की शुरुआत 

नसीराबाद ( योगेन्द्र  बुलचन्दानी ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा सुबह 11 बजे स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आमजन के श्रम एवं सहयोग से पौधा रोपण किया गया।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश कुमार गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटेल उद्यान में अशोक का वृक्षलगा कर पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत कीआज सुबह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आमजन के श्रम एवं सहयोग से पौधा रोपण और वृक्षारोपण किया गया, इस अवसर पर छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि नसीराबाद छावनी क्षेत्र में जनहितकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता से अंजाम दिया जा रहा है वहीं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर चल रहा है अतिक्रमण विरोधी अभियान भी क्रम वार जारी है आज इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, नगर के सबसे बड़े उद्यान पटेल उद्यान की पूर्ण रूप से सफाई करवा दी गई है , यहां सुबह सवेरे और शाम को रोजाना आने वाले नागरिकों की सुविधा हेतु ही वृक्षारोपण किया जा रहा है इसके अंतर्गत करीब 12फिट तक के वृक्ष रोपे जायेंगे , आज 200से 300वृक्ष रोपे जाने की संभावना है इनमें अशोक और अन्य सौंदर्य वाले वृक्ष लगाए जाएंगे और पौधे वृक्ष रोपे जाने का यह कार्य नगर के निवासियों तथा आमजन के श्रम एवं सहयोग से सम्पन्न होगा जन सहभागिता से होने वाले इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से भविष्य में पौधों की देख रेख और सार _सम्हाल सुनिश्चित होगी और पौधों का विकास भी समुचित रूप से हो सकेगा डाक्टर नितिश   गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की मांग पर उद्यान में गजीबो बेडमिंटन कोर्ट और झूले लगाने के प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में आल रेडी पास हो चुके हैं अगले 2से 3 महीने में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा करीब 1लाख वर्ग फिट में घास लगाई जाएगी और अजमेर के उद्यानों की तरह उत्कृष्ट स्तर का उद्यान नसीराबाद वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा इस मौके पर   वैरिड बोर्ड सदस्य सुशील गदिया, वाटर फोरमैन सतीश कुमार, ओवरसियर विश्वेंद्रसिंह, राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा, रविप्रकाश, शिवराम जाट,सरोज देवी, सलोनी,  ज्योतिका शर्मा,प्रदीप अग्रवाल,प्रशांत मेहरा, शानू शर्मा,नवाब कुरैशी सहित नगर वासी और स्काउट गाइड के कैडेट्स मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।