Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

देरांठू में मां भारती ग्रुप राजस्थान व हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ एकत्र

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार स्थित लक्षकार धर्मशाला में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मां भारती परिवार राजस्थान व हिन्दू युवा वाहिनी देरांठू के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ । इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को मां भारती राजस्थान की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गये । इस शिविर में जनाना अस्पताल अजमेर से आई टीम ने रक्त एकत्र किया । शिविर रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस शिविर में अजमेर जनाना अस्पताल से मेडिकल टीम जिसमें डॉक्टर आनन्द गोदारा एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ एंव माँ भारती ग्रुप से सुभाष सेठी , विविध गोयल, दशरथ सिंह शेखावत , विजय टाक , अनुभव जैन, मोहम्मद आसिफ , शोनित टहलवानि ने सेवाएं दी। वही हिन्दू युवा वाहिनी से हुकमचन्द सेठी ,राजकुमार पाटोदी, संजय सोनी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मगंल वैष्णव, कमल वैष्णव, संजय दाधीच, विजय पारासर, जगदीश चौधरी, पकंज लक्षकार, चैनसिह राठौड़, ऋषि दाधीच, मगंल माली , विजेन्द्र लक्षकार, सुरेन्द्र डुक्या आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।