नाली _सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर बनी सहमति;
पटेल उद्यान में लगेंगी आकर्षक तिरंगा लाईटे
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के सभागार में मंगल वार को वैरीड बोर्ड की बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें नाली सड़क निमार्ण सहित अनेक विकास कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को छावनी परिषद के सभागार में स्टेशन कमांडर एवम बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर में लगभग 70लाख रुपए की लागत से सड़क_ नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को सहमती प्रदान की गई बैठक मे जल विभाग हेतु 59तथा सफाई और अन्य कार्यों के लिए 115मेन पॉवर सप्लाई के ठेके की मंजूरी देने अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर एवम दिसम्बर माह के मासिक आय _व्यय के लेखों का अनुमोदन कराने नागरिक क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में क्षति ग्रस्त नालियों सड़क और फर्श आदि की मरम्मत के लिए निविदा आमन्त्रित करने ; नगर की लगभग 1किलो मीटर लम्बी नालियों की मरम्मत और रख रखाव के लिए निविदा जारी करने; छावनी परिषद में कार्य रत संविदा कर्मी चार्टर्ड अकाउंटेंट की सेवा का विस्तार तथा पात्र कर्मचारियों को ए सी पी प्रदान करने के निर्णय लिए गए बैठक मे वेरीड बोर्ड का कार्य काल आगामी 11 फरवरी से एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई बोर्ड सचिव डाक्टर गुप्ता ने बताया कि नगर के फ्राम जी उद्यान सहित तीन स्थानों पर 16 ऊंची हाईमास्ट लाइटे लगाने ; पम्प हाउस पर स्थापित सोलर प्लांट द्वारा फर्म द्वारा बताई गई मात्रा से कम बिजली उत्पादन करने तथा संबंधित फर्म सेम टेक को अनेक बार कहने पर भी कार्यवाही नही करने पर उक्त फर्म की सुरक्षा राशि 403234रूपये जब्त करने संविदा कर्मी सेनेटरी इंस्पेक्टर रवि प्रकाश का संविदा कार्य काल 11माह आगे बढ़ाने; उड़ान स्कूल मे कार्य रत संविदा विशेष शिक्षक पांचू सिंह रावत का कार्य काल 11 माह तक आगे बढ़ाए जाने; नगर मे कचरा संग्रहण करने हेतु 2 चार पहिया ऑटो टीपर तथा एक 3 पहिया ऑटो टीपर खरीदने ; छावनी परिषद के स्टोर में पड़े लोहा लकड़ी प्लास्टिक के अनुपयोगी सामान स्क्रेप को ई आक्सन के जरिए नीलाम किए जाने सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पेड़ पौधों को पानी की आपूर्ति हेतु 6लाख रूपए की लागत से पाईप फिटिंग तथा अन्य सामग्री खरीदने; छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थल के नाम के साइन बोर्ड लगाने के अतिरिक्त मुख्य बाजार के सड़क निर्माण के कार्य में अनुबंध के मुताबिक़ लागू शर्तो का उल्लंघन करने पर तथा ठेकेदार फर्म को बार बार कहने पर भी उसमे सुधार नही किए जाने पर ठेकेदार फर्म को एक वर्ष के लिए ब्लेक लिस्ट करने ; आफिस कार्य के लिए इनोवा कार किराए पर लेने आदि के निर्णय लिए गए डाक्टर नीतीश गुप्ता ने बताया की सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पेड़ पौधों महिला जिम फुटपाथ साफ सफाई सहित अनेक विकास कार्यों को पुर्ण करवा कर उद्यान की सुन्दर बनाया जायेगा और उद्यान के सौंदर्य को बढ़ाने की कड़ी में उद्यान के मुख्य द्वार पर आकर्षक तिरंगा लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है साथ ही पटेल उद्यान की सड़क पर एक साइड की भूमि को पक्का कर उक्त मार्ग पर आकर्षक चौपाटी निर्मित की जायेगी जिससे उद्यान मे आने वाली महिलाओ वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को सुविधा मिले वहीं पटेल उद्यान मे घास लगाने का कार्य भी ठेके पर देने का निर्णय किया गया ट्रेचिंग ग्राउंड को साफ सफाई करवा कर उद्यान विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर भी मीटिंग में चर्चा हुई मीटिंग के दौरान वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया छावनी वाटर फोर मेन सतीश कुमार लेखा पाल प्रवीन यादव ओवर सियर विश्वेंद्र सिंह राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा कम्प्यूटर प्रोग्रामर कपिल देव मेहरा सहित स्टाफ कर्मी मौजूद रहे
