Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

देरांठू के तलाई स्थित शिव मंदिर पर श्री गणपति मूर्ति स्थापना 10 फरवरी को


             मंगलवार को निकली भव्य शोभायात्रा

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के तलाई स्थित शिव मंदिर के निकट बनाये गये भव्य गणपति मंदिर में परम पूज्य संत श्री रामदास त्यागी, कुण्ड का लाम्बा व संत श्री रामदास त्यागी मोनी महाराज बामणियां बालाजी धाम के सानिध्य में श्री गणपति मूर्ति स्थापना व हवन एवं श्री मद् भागवत कथा का आयोजन 4 फरवरी से 9 फरवरी तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देरांठू के समस्त रिद्धि सिद्धि गणेश भक्त गणों की और से आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रातः 8 शिव मंदिर से कलश व शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार के साथ कई ट्रेक्टरो में झांकियां सजी हुई थीं ।

शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। वही घोड़ियों पर ध्वज पताके के साथ खारी के लाम्बा आश्रम के संत श्री रामदास जी त्यागी , बामणियां बालाजी आश्रम संत श्री रामदास जी त्यागी मोनी बाबा विराजमान थे । शोभायात्रा ग्राम के सभी मोहल्लों से होकर शिव मंदिर पहुंची। कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 4 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंच कुण्डात्मक हवन होगा । वही प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक श्री मद् भागवत कथा बाल विदुषी भागवत भूषण रुचि किशोरी वृंदावन के मुखारविंद से होगी । यज्ञ कार्यक्रम आचार्य पंडित अशोक कुमार शास्त्री (माला वाले ) किशनगढ़ वालों के सानिध्य में साथी पंण्डितो के सानिध्य में किया जा रहा है ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।