अतिक्रमियों से अवैध कब्जे हटाने की अपील की
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद में बुधवार को अधिशासी अधिकारी नीतिश गुप्ता कर्मचारी के साथ लेकर सरक्युलर रोड पेट्रोल पंप से लेकर रामसर चुंगी नाके तक का फिर किया औचक निरीक्षण इस दौरान लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी और बताया कि 15 से 20 दिनों में कई एकड़ अतिक्रमण हटाया गया है। और दुकानदारों को साफ सफाई रखने के लिए अपील की व पुनः अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी भी दी गई है अधिशासी अधिकारी डॉ नीतीश गुप्ता ने बताया की सरक्युलर रोड से केवल अतिक्रमण कारियो को ही हटाया जा रहा है हम किसी को बेरोजगार नही करना चाहते हैं। अब तक सरक्युलर रोड से करीब 90 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया गया है। बाकी लोगो से भी अपील करता हूं कि स्वयं ही सरकारी जमीन से अवेध कब्जा हटा लें अन्यथा छावनी परिषद के कर्मचारी अतिक्रमन हटा देंगे अतिक्रमण विरोधी अभियान कुछ दिन और चलेगा और नगर वासियों को नए रूप में सरक्युलर् रोड दिखाईं देगी । अतिक्रमण हटाने के दौरान छावनी परिषद के कर्मचारी आशीष कुमार रवि कुमार , शिवराम जाट,सतीश, विजय कुमार, आदि कर्मचारी मौजूद रहे
