नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )बुधवार को महाशिवरात्रि पर आज सुबह-सवेरे ही शहर के विभिन्न मंदिरों में हर-हर महादेव के जय करो से गूंजे शिवालय शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करके पूजा अर्चना की।भगवान भोलेनाथ के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।यू तो हर महीने मे शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन माह मे आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है श्रदालु शिव मंदिरो मे रुद्राभिषेक करते है शिवरात्रि का व्रत करते है और रात्रि जागरण भी करते है नगर के अन्य शिवालयों पर विशेष सजावट की गई इसी प्रकार धोबी मोहल्ला स्थित नागेशवर महादेव मन्दिर मे भी सुबह 9:15 बजे झंडा रोहण किया गया मन्दिर के पुजारी बालमुकुंद शर्मा ने बताया की शाम को भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। शाम क़ो 7:15 बजे महाआरती तथा रात्रि क़ो मन्दिर मे भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है कलाकार ज्योति एंड पार्टी भजन प्रस्तुत करेंगे वही महादेव मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात निकलेगी । साय 3.15 बजे शिव बारात सुभाष गंज अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से आरंभ होकर सदर बाज़ार होते हुए महादेव मोहल्ला जागेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचेगी वहाँ पर महादेव की सामुहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत...
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली
9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए...
अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र...
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल...
नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में...
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
