Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना, सभी के सुख व समृद्धि की कामना

अजमेर (भारत भूमि)  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर अजमेर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की, माथा टेका एवं सभी की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति और सनातन परम्परा समृद्ध है। ऎसी पुरातन एवं वैभवशाली सनातन संस्कृति और परम्परा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। यहां तक कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ भी आयोजित हो रहा है। जहां गंगा जी में स्नान करने दुनिया भर से करोड़ों भक्त पहुंचे हैं।

उन्होंने महाशिवरात्रि पर श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ, पुष्कर में परम् पूज्य राष्ट्र संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन से आध्यात्मिक उन्नति, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज सेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके विचार और उपदेश जीवन में सकारात्मकता और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करते हैं। उनके आशीर्वचनों से सत्य, धर्म और राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल होती है, जो जीवन को सच्चे अर्थों में सार्थक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

इससे पूर्व उन्होंने श्री अर्जी वाले महादेव मंदिर रसायन शाला से पूजा पाठ से अपने दर्शन शुरू किए। इसके पश्चात श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर जनता कॉलोनी वैशाली नगर, श्री चित्रकूट धाम, पुष्कर में 11 फीट के शिवलिंग के दिव्य-अलौकिक दर्शन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया, वैद्य नाथ मंदिर पुष्कर रोड, जतोई दरबार नगीना बाग में महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर मत्था टेका और सभी के सुख व समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजमेर के वैशाली नगर में भोलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

देवनानी के साथ सीताराम शर्मा दीपेंद्र लालवानी सुरेश चारभुजा विक्रम सिंह राठौड़ संदीप तंवर आदि उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।