Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

विधानसभा में गूंजा विजयनगर रेप कांड, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने उठाया ब्लैकमेलिंग और रेप कांड का मुद्दा

जयपुर (भारत भूमि) विधानसभा में गुरुवार को विजयनगर लव जिहाद रेप कांड की गूंज रही। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने व्यवस्था के प्रश्न के तहत सदन में मजबूती से इस विषय को रखा। विधायक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लव जिहाद का सोचा-समझा षड्यंत्र है। लव जिहाद, रेप, ब्लैकमेलिंग के बाद धर्मांतरण के लिए मजबूर करने की घटनाएं असहनीय हैं।

सिविल लाइंस विधायक शर्मा ने विधानसभा में विजयनगर लव जिहाद कांड का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने 33 वर्ष पुराने अजमेर अश्लील कांड की भयावहता भी याद दिलाई। शर्मा ने कहा कि ऐसी साजिशों से ही देश का बंटवारा हुआ, हम मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देंगे।
विधायक शर्मा ने कहा – ‘ब्यावर जिले के विजयनगर में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए मजबूर और ब्लैकमेल करने की सिलसिलेवार घटनाओं ने प्रदेश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। पूरे राजस्थान में इस जघन्य घटनाक्रम के खिलाफ प्रदर्शन और बंद आयोजित हो रहे हैं और विजयनगर सुलग रहा है। अजमेर अश्लील कांड की याद दिलाने वाले इस लव जिहादी घटनाक्रम पर आम जनता विधानसभा की ओर टुकुर – टुकुर देख रही है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘राज्य सरकार की सजगता और पुलिस की सक्रियता के कारण कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इनका कथित सरगना भी पकड़ा गया है लेकिन स्थानीय जनता पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। इस संगठित लव जिहाद गिरोह को अभियान चलाकर ध्वस्त किए जाने की आवश्यकता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।