Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दी सौगात, अजमेर उत्तर में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

अजमेर (भारत भूमि) विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। उनकी अनुशंसा पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की है। नाला निर्माण, पुलिया एवं सड़क निर्माण आदि कार्यों से हजारों लोगों को जल भराव से मुक्ति एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में जल भराव की समस्या से मुक्ति एवं अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर आमजन को राहत प्रदान करें। श्री देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की है। इसके तहत रामेश्वरम स्कूल फॉय सागर रोड़ के पास क्षतिग्रस्त नाला व पुलिया का निर्माण एवं बोराज में नाले का निर्माण तथा मरम्मत कार्य एक करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसी तरह पंचशील नगर में स्टीफन स्कूल के पीछे से कांजी हाउस तक नाले का निर्माण कार्य एक करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

अजमेर विकास प्राधिकरण हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में सड़कों की रीकार्पेटिंग कार्य एक करोड़ 48 लाख 53 हजार रुपये की लागत से कराएगा। इसी प्रकार हरिभाऊ उपाध्याय नगर सी ब्लॉक सड़क का निर्माण एवं रीकार्पेटिंग कार्य एक करोड़ 12 लाख 68 हजार रुपये की लागत एवं हरिभाऊ विस्तार वन उद्यान से दाहरसेन स्मारक होते हुए पुष्कर रोड़ तक नाले का निर्माण कार्य 53 लाख 21 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इसी  प्रकार अजमेर विकास प्राधिकरण ने अन्य क्षेत्रों के लिए भी स्वीकृतियां जारी की है। इसमें सरस्वती नगर कायड़ की सड़क के निर्माण कार्य 47 लाख 13 हजार रुपये की लागत से, वार्ड नम्बर 17 परब्रह्म मंदिर माली मोहल्ला व आंगनबाड़ी के पास वाली सीढ़ियां निर्माण कार्य 12 लाख रुपये की लागत से एवं माकड़वाली कम्युनिटी हॉल क्षेत्र में चारदीवारी का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य 10 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।