अजमेर (भारत भूमि) ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण की कोशिश का मामला तूल पकड़ा चुका है। शनिवार को इसके विरोध में अजमेर शहर पूरी तरह से बंद रहा है। विभिन्न संगठनों ने आज इस बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर देखने को मिला है। इस वक्त अजमेर के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। दुकानें बंद हैं और व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।
बंद में ये सेवाएं रहीं प्रभावित
बंद के दौरान शहर के मुख्य बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मॉल, पेट्रोल पंप और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित रहीं. बंद समर्थकों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. अंततः बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन शहरवासियों ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और दोषियों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंडित किया जाए।
