झूलेलाल प्रीमियर लीग 7 का फाइनल हुआ सम्पन्न साई नाथ क्लब रही विजेता टीम बजरंग क्लब उपविजेता, अनिल उदासीन रहे मैन ऑफ द मैच
अजमेर (भारत भूमि) अजमेर सिंधी ग्रुप द्वारा प्रायोजित झूलेलाल प्रीमियर लीग का आठवें दिन जेपीएल टूर्नामेंट के सातवे संस्करण का फाइनल मैच खेला गया । संयोजक श्री नितिन मंगतानी द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट का फाइनल दिनांक 01 मार्च 2025 को चंद्रवर्दायी ग्राउंड अजमेर पर बजरंग क्लब व साईंनाथ क्लब के मध्य सुबह 10 बजे खेला गया, बजरंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया गया । साईनाथ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 215 का विशाल स्कोर खड़ा किया गया, साईनाथ क्लब द्वारा शुरुआत से ही बजरंग क्लब को ख़ुद पर हावी नहीं होने दिया और साईनाथ क्लब की और से अनिल उदासीन द्वारा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 चोकों और 2 छक्को की मदद से 92 रन की पारी खेली गई ।उनका पूरा साथ जय भागचंदानी द्वारा दिया गया जिन्होंने 50 रन मारे । बजरंग क्लब की और से नितिन मोटवानी एवं उमेश द्वारा 2-2 विकेट लिए गए । बजरंग क्लब फाइनल मैच के इस हाई स्कोर का पीछा करने जब उतरी तो काफ़ी सधी हुई शुरुआत के साथ 10 ओवर में 95 रन्स का स्कोर बना लिए पर साईनाथ क्लब की घातक गेंदबाजी के कारण वह इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई, तथा 152 रन पर ऑलआउट हो गई । इसी प्रकार साईनाथ क्लब द्वारा झूलेलाल प्रीमियर लीग के सातवे संस्करण का फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की गई । बजरंग क्लब की और से गौरव द्वारा 58 रन की पारी खेली गई और साईनाथ क्लब की और से विक्रांत द्वारा 3 विकेट तथा प्रदीप सोनी व अनिल उदासीन द्वारा 2-2 विकेट लिए गए । श्री अनिल उदासीन को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया, श्री गौरव को मैच का फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया । संयोजक महेश लालवानी द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट की विजेता साईनाथ क्लब 31000 की नकद राशि एवं 52 इंच की ट्राफी तथा उपविजेता बजरंग क्लब को 21000 की नकद राशि व 39 इंच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया । संयोजक प्रकाश रामचंदानी द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में मैन ऑफ़ द सीरीज संजय ललवानी को 2100 नक़द एवं ट्रॉफ़ी, बेस्ट बैट्समैन जय मोटवानी को 1100 एवं ट्रॉफ़ी, बेस्ट बॉलर हर्षद अग्नानी को 1100 एवं ट्रॉफ़ी, बेस्ट फ़ील्डर गौरव कलवानी को 1100 एवं ट्रॉफ़ी से सम्मानित किया गया । मंच का संचालन श्री भालेश गोहिल एवं श्री प्रकाश झमटानी द्वारा किया गया । संयोजक मनोज झामनानी द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट के लिये कई संस्थाओं जिनमें 7 स्पाइस, के के कलेक्शन, रमेश चेलानी, चाय सुट्टा बार, नया ठिकाना, पार्वती आयल मिल, मेट्रो होटल, ओमेद ग्रुप, राजस्थान प्रॉपर्टीज़, विजय बेकरी, मित्तल ब्रदर्स, मोहन वॉच, महात्मा अगरबत्ती, डिप्स एंड डंबल्स, जय रियल स्टेट, अनिल आसनानी, वाहेगुरु ट्रैवेल्स, नरेश रामनानी (बिजोस), कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड स्टॉक मार्केट, मिनट टू वॉच का सहयोग प्राप्त हुआ है ।
