Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

देवनानी ने अजमेर में किया 88 लाख रूपए की सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

अजमेर (भारत भूमि) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान के बजट में अजमेर को बहुत सारी सौगातें मिली हैं। बजट की क्रियान्विती से अजमेर विकास को नए पंख लगेंगे। दो साल के बजट में अजमेर का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में अजमेर देश के प्रमुख शहरों की कतार में खड़ा होगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर के वार्ड संख्या- 80 में गणपति नगर से सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर एवं अलखनन्दा कॉलोनी से एमपीएस स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। बजट घोषणा में 88 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि प्रदेश के दूसरे बजट में अजमेर को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली है। इन कामों से अजमेर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। आने कुछ समय में अजमेर राज्य के अग्रणी शहरों की कतार में खड़ा होगा। अजमेर का चहुंमुखी विकास होगा।

उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े शहरों में भारी वाहनों के शहर से बाहर से ही निकल जाने के लिए रिंग रोड है। हमारा प्रयास था कि अजमेर में भी रिंग रोड का निर्माण किया जाए। इस बार बजट में रिंग रोड की डीपीआर तैयार करने के लिए 3 करोड़ रूपए की घोषणा की गई है। जल्द ही इसकी विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। इसी तरह अन्य बजट घोषणाएं भी अजमेर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

देवनानी ने कहा कि अजमेर में आमजन को आसानी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कविधानसभालिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्पीकर हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है। अब तक हजारों लोगों को इस डेस्क के माध्यम से अस्पताल में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। अस्पताल में एक रूपए में मरीज के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।