Logo
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ... छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला

पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सन्देश देने के लिए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइकिल चला कर जोधपुर से अजमेर पहुंचे

भारत भूमि (अजमेर) कार्तिक शर्मा– विनोद कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त गोपनीय सहायक / मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, जोधपुर से दिनांक 28/01.03.2025 वाया- बर, बिलाड़ा, ब्यावर होते हुए साईकिल द्वारा 225 कि.मी. की यात्रा करके दिनांक 02.03.2025 को दोपहर 01.00 बजे अच्छे स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता हेतु अजमेर पहुंचे।

अजमेर पहुंचने पर उन्होंने मंडल कार्यालय अजमेर में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण से मुलाकात की जिन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके इस प्रयास को पर्यावरण सुरक्षा हेतु आमजन के लिए प्रेरणादायक बताया।

64 वर्षीय श्री विनोद कुमार शर्मा के अनुसार लोग नियमित रूप से साइकिल चलाएं और मैदान में खेल खेलें, इससे हमारा शरीर शक्तिशाली व स्फूर्तिमय बनता है, हम रोगों से दूर रहते हैं , नियमित साइकिल चलाने से शरीर में रक्त का संचार तेजी से होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

श्री विनोद कुमार शर्मा ने गत दिसंबर माह में भी 150 किलोमीटर साइकिलिंग करते हुए वायु प्रदूषण के खिलाफ संदेश देने के मद्देनजर जोधपुर से मेड़ता सिटी तक पहुंचे। इससे पूर्व ये गत अगस्त माह में 78 किलोमीटर साइकलिंग करते हुए जोधपुर से पाली पहुंचे थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।