Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में गीत संगीत का 68वां सफ़र सुरों का 9 मार्च को

अजमेर (भारत भूमि) इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसाइटी अजमेर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 9 मार्च 25 रविवार मुकुंद गार्डन आदर्श नगर में मनाया जाएगा । संगीतमय लाइव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ लाल थदानी, मेडिकल कॉलेज सीनियर प्रोफेसर विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ दीपा थदानी, डॉ कुलदीप शर्मा , डॉ प्रवीण परिहार की उपस्थिति में पुष्प वर्षा के साथ फागोत्सव भी मनाया जाएगा । संस्था के अध्यक्ष गणेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इल्म्स संस्था संगीत कार्यक्रमों के अलावा कैंसर, हृदय रोग, थैलीसीमिया आदि स्वास्थ्य जन जागरूकता और समाजोपयोगी कार्यक्रम के तहत वृद्ध आश्रम , नेत्रहीन नेत्र बाधित छात्राओं, गूंगे बहरे बच्चों और विकलांग विमंदित बच्चों के लिए, वृद्धजनों के साथ नियमित रूप से नव वर्ष , दिवाली आदि पर साल में तीन चार कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाती है ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।