Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

राजगढ़ धाम पर मनाया गया फाग महोत्सव

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारिय मेले में धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की और बाद में महाराज ने मंदिर प्रांगण में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ होली के उपलक्ष्य में फूलों के साथ अबीर गुलाल से होली महोत्सव मनाया।होली पर्व के अवसर पर राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सभी  देशवासियो को होली की शुभकामनाये देते हुए कहा कि सभी स्वस्थ रहे निरोगी रहे सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे। होली महोत्सव की शुरूआत शनिवार रात से हो गई थी जिसके अन्तर्गत शेखावाटी चंग पार्टी द्वारा फाग महोत्सव में ढप-चंग की थाप पर होली व फालुग्न के गीत गाकर व नृत्य किया गया वहीं शेखावटी चंग पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर मंदिर परिसर को रंगमय कर दिया। रात्रि में सांस्कृतिक और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रविवार को धाम पर आये हुए श्रद्धालुओ ने बाबा भैरव, माँ कालिका के साथ बाबा रामदेव , सन्त सेन जी महाराज, मां दुर्गा व बजरंग बली एवं शिव परिवार के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त की और होली के शुभ अवसर पर अपने परिवार के खुशहाली के लिये प्रार्थना की। सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आये हजारो श्रद्धालुओ में से सैकड़ो महिलाओं, छोटे बच्चो व पुरूषों ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। श्रद्धालुओ का आगमन शनिवार सांयकाल से ही प्रारम्भ हो गया जो कि रविवार सांयकाल तक चलता रहा होली मिलन समारोह में नसीराबाद वृत्त अधिकारी जरनैल सिंह, ताराचंद रावत,नांदला सरपंच मानसिंह के साथ सलीम,प्रहलाद रावत,विष्णु रावत,विजय सिंह रावत,सूरज, सांवर सिंह, लाडू सिंह,कुलदीप, राजू, चमन चिता, राजू गुर्जर,मुबारक ,नारायण, आदि उपस्थिति रहे। होली मिलन समारोह से पूर्व सभी भक्तों ने गुरुदेव चंपालाल जी महाराज के साथ मुख्य मंदिर चक्की वाले बाबा से माता जी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई । चंपालाल महाराज ने तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर झंडा चढ़ाया और वहां पर आए सभी ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।