Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

वैशाली नगर में झूलेलाल मंदिर और चांद बावड़ी में इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर में छठी उत्सव का धार्मिक आयोजन

अजमेर (भारत भूमि)— पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचड पखवाड़े के 15वें दिन श्री झूलेलाल सेवा मंडली झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर की ओर से झूलेलाल जी की छठीं उत्सव पर बहिराणा साहिब व महाआरती, आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक खुशीराम ईसराणी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के साथ बहिराणा साहिब की पंच महाजोत अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, झूलेलाल मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, वैशाली सिंधी सेवा समिति के अध्यक्ष जी.डी. वरिंदानी, महासचिव ईश्वरदास जेसवानी ने जोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मशहूर भगत चंद्र रुपाणी एंड पार्टी व पूनम गीतांजलि ने ‘‘ही मेलो श्री झूलेलाल जो ही मेलो’’,, ‘‘अज त मुहिंजों लाल आहियो’’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को खूब झूमाया। उसके बाद महाआरती जयप्रकाश मंघाणी, प्रकाश जेठरा, रमेश रायसिंघाणी, गोविंदराम कोडवाणी, शंकर टिलवाणी, गोविंद राम कोडवाणी, नारायण झामनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश हिरानंदानी, भेरूमल शिवनाणी, द्वारा की गई। समारोह मे हरिराम कोडवाणी, रमेश टिलवाणी, मुकेश आहूजा, पुरुषोत्तम तेजवाणी, दिलिप भूराणी, रमेश कृपलाणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलाणी, दयाल प्रियाणी सहित सेवादार उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

छठी उत्सव का आयोजन

इसी प्रकार इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर, चांद बावड़ी की ओर झूलेलाल जी का छठीं उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक गोविंद पारवानी ने बताया कि श्री झूलेलाल जी कि पवित्र महाज्योत बाबो गागूमल एवं मंदिर अध्यक्ष राम बालवानी द्वारा प्रज्ज्वलित् की गई। उसके बाद भजनों एवं पंजड़ो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके बाद महाआरती राम बालवानी, महेश बालवानी, गोविंद पारवानी, घनश्याम चंदनाणी, भारतीय सिन्धू सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, सिन्धू समिति के अध्यक्ष जय किशन लख्याणी, पूज्य सिन्धी पंचायत आदर्श नगर के लाल नाथाणी व महेश ईश्राणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर के महासचिव मनोज मेंघाणी, आदि के द्वारा की गई। उसके बाद डोकों के साथ छेज़ लगाई गई। आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सालाना जलसा 5 अप्रेल को

शनिवार सांय 6 बजे से सालाना जलसा सिन्धी लेडीस क्लब द्वारा सांई बाबा मंदिर, गार्डन एरिया में किया जाएगा। अध्यक्ष दिशा किशनानी रहेंगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।