Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

वन विभाग के पक्ष में गलत नामांन्तरण खोलने के विरोध में अन्दर कोट निवासियों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

अजमेर (भारत भूमि)— राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में आज अंदर कोट निवासियों के शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर लोकबन्धु को ज्ञापन देकर वन विभाग के पक्ष में गलत नामांतरण खोलना का विरोध करते हुए उच्च स्तरीय जांच करवा कर नामांतरण को रद्द करने की मांग की ।

शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर को बताया कि राजनैतिक द्वैश्तावश वन विभाग के पक्ष में 2024 में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण खोला गया है वह नियम विरुद्ध है । जबकि यह भूमि कस्टोडियन से खरीद फरोख्त की गई है और इस भूमि पर आम के बगीचे कब्रिस्तान मस्जिद और तारागढ़ जाने का पैदल आम रास्ता सदियों से हैं । और जिसके कागजात अंदर कोट निवासियों के पास है । अंदर कोट निवासियों ने जमीन संबंधी समस्त कागजात जिला कलेक्टर अजमेर को पेश कर नामांतरण रद्द करने की मांग की है ।

शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर से फायसागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास से वन विभाग को 700 बीघा मौके पर जमीन की पैमाइश की जानी थी जबकि भू राजस्व विभाग ने झरनेश्वर महादेव को पैमाइश करते हुए गणना की है जो गलत है । चामुंडा माता मंदिर पृथ्वीराज चौहान कालीन है और झरनेश्वर महादेव मंदिर मराठा काल में स्थापित किया गया है ।

ज्ञापन में बताया कि यह नामांतरण 2012 के तहत जाकर 2024 में वन विभाग के नाम खोला गया है वह गलत है और ऑफिस में बैठकर तरमीन किया गया है जो गलत है । नामान्तरण में अदर कोट पंचायत एवं अन्य संस्थाओं को संज्ञान में लिए बिना तरमीन किया गया है जो गलत है । कब्रिस्तान और रास्ता नगर निगम अजमेर के रिकॉर्ड में दर्ज है और बाकी जमीन खातेदारी के तहत और आम के बाग का सेल सर्टिफिकेट से 356 आम के अदरखत जमीन सहित कस्टोडियन से नीलामी में खरीदे अंदर कोट निवासियों को प्राप्त है इसकी निष्पक्ष जांच कर कर राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एस एम अकबर, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकबर हुसैन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल अहमद हुसैन शेख इस्हाक़ मोहम्मद, मो अतहर,शेख बादशाह, नवाज़ खान,मोहम्मद हुमन मोहम्मद अदर राजेंद्र वर्मा मुकेश सिंह राठौड़ भरत राणा शंकर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी एवं कांग्रेसी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।