Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

ई मित्र की दुकान में घुसे लड़ते हुए सांड, हजारों का किया नुकसान

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मुख्य बाजार स्थित एक ई मित्र की शाप में आज सुबह करीब 9 बजे दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक घुस गए जिससे न केवल हजारों का नुकसान हो गया बल्कि वहां बैठे दो सेवा निवृत्त कर्मचारी घायल भी हो गएजानकारी देते हुए ई_ मित्र शाप के मालिक नवीन गोयल तथा छावनी परिषद के सेवा निवृत्त सफाई निरीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब ई मित्र की शाप पर बैठ कर रोजाना की तरह योगेश गोयल और सेवा निवृत्त अध्यापक मनोहर लाल वर्मा अख़बार पढ़ रहे थे इसी दौरान बारिश के रुकते ही दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए अचानक ई मित्र की दुकान में जा घुसे जिससे न केवल शाप का कांच का गेट क्षति ग्रस्त हो गया बल्कि वहां बैठे बुजुर्ग सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई इस बीच आस पास के दुकान दारो और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर दोनों मदमस्त सांडो को शॉप से बाहर निकाला और घायलो को उपचार हेतु ले गए, सुबह सवेरे हुई इस दुर्घटना में ई मित्र संचालक का अच्छा खासा नुकसान हो गया मौके पर मौजूद दुकान दारो ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में तेजी से आवारा जानवरों की तादाद बढ़ रही है जिनके आतंक से नगर वासियों में भय व्याप्त है और आमजन तो क्या यहां पर छावनी परिषद के कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं , सबसे ज्यादा आतंक आवारा कुत्तों और सांड, गायों बंदरों का है जिसके चलते नगर वासियों का नुकसान हो रहा है और बच्चे वृद्ध तथा महिलाएं सभी असुरक्षित हैं लेकिन छावनी परिषद प्रशासन द्वारा इस मामले में कभी भी गंभीरता पूर्वक कार्यवाही नहीं की जाती है और यह समस्या पूरी तरह से लाइलाज हो गई है सभी ने छावनी परिषद प्रशासन से आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने हेतु पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।