Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की कतारें, शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया अभिषेक और विशेष पूजन

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सावन के पहले सोमवार के मौके पर आज सुबह नगर विभिन्न शिव मंदिरो मे श्रदांलुओं की भारी भीड़ पहुंची और सभी, शिव मंदिर हर हर बम – बम के नारों से गूंजते रहे।सावन के पहले सोमवार को भी शहर भर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के से ही शिव भक्त अपने-अपने तरीकों से भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए अभिषेक करते नजर आए। कई जगहों पर भगवान भोलेनाथ का दूध और बेलपत्रों आदि से अभिषेक किया गया तो कई जगहो पर पंचामृत से भोलेनाथ को रिझाने के लिए उनका अभिषेक किया गया।आज सुबह नागेशवर मन्दिर धोबी मोहल्ला मे स्थित महादेव के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ नजर आई। भक्तों द्वारा वहां पर भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए विशेष तौर पर अभिषेक किया गया। वहीं सुभाष गंज अनाज मंडी स्थित शिव मंदिरसहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना चलती रही।इसके साथ ही धोबी मोहल्ला स्थित नागेशवर महादेव मन्दिर मे भगवान भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रंगार भी किया जायेगा ।आज शाम क़ो 7:15 बजे महाआरती रात्रि क़ो 9:30 बजे मन्दिर में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिरों में तैयारियां नजर आ रही।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।