Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने सदर बाजार के दुकानदारो को दी हिदायत

 

      दुकानदारों ने अस्थाई कब्जों को हटाना शुरू किया

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में वाटरफोर मेन सतीश कुमार,सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश और अतिक्रमण विरोधी दस्ते के सदस्यों ने बुधवार दोपहर नगर के मुख्य बाजार का दौरा कर उन सभी दुकानदारों को चेतावनी दी जिन्होंने 4 दिन बीतने के बावजूद अब तक अपने अस्थाई कब्जों को नहीं हटाया है , छावनी परिषद कर्मचारियों के कड़े तेवर देखते हुए ज्यादातर दुकानदारों ने जल्द ही टीन शेड और चबूतरे हटाने का वादा किया। अनेक दुकानदार ऐसे हैं जो अंतिम दिन से पहले अस्थाई कब्जों को नहीं हटाना चाहते हैं वहीं कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्हें डेड लाइन आगे बढ़ाये जाने का भरोसा है बहरहाल सदर बाजार और स्टेशन रोड की आधी से ज्यादा दुकानों के मालिकों ने छावनी परिषद के निर्देशानुसार टीन शेड और चबूतरे घटाने शुरू कर दिए हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।