Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं निःशुल्क सेवाएं

अजमेर (भारत भूमि)– गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के सौजन्य से न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विषय पर आधारित एक निःशुल्क ओ.पी.डी. शिविर का आयोजन दिनांक 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, हार्दिक मेडिकल स्टोर (फायर स्टेशन के पास, अजमेर क्लब के सामने, अजमेर) में किया गया।

इस शिविर में प्रख्यात न्यूरो एवं वैस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश कुमार सोनी (MBBS, DNB, PDCC, Fellowship – Stroke & Neuro Intervention) व डॉ. ऋचा शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपनी निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने रोगियों को वेरीकोज़ वेन्स, डीवीटी, पेरिफेरल वेसक्यूलर डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों के आधुनिक एवं बिना चीरा लगे उपचारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। मरीजों ने इलाज की विधियों की सराहना की और स्थानीय लोगों ने शिविर आयोजन को उपयोगी बताया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।