कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगरपालिका द्वारा राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लगवाए गए टीन-शेड का लोकार्पण कल क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा किया जाएगा।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगवाए गए टीन शेड का कार्य पूर्ण हो गया है
इस कार्य की लागत 7.95 लाख आई है कल मध्यान्ह 12:15 बजे टीन शेड का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा, के कर कमलों द्वारा टीन शेड का लोकार्पण सम्पन्न होगा कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ,गणमान्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थिति देंगे,
