Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

रोटरी क्लब ने की”एक पेड़ माँ के नाम” ,ममता और पर्यावरण को समर्पित एक अलग तरह की पहल

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रोटरी क्लब नसीराबाद के सदस्यों द्वारा बुधवार सुबह रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर व डायरेक्टर विजय मेहरा के सानिध्य में स्थानीय राम सर रोड स्थित मोक्ष धाम पर जाकर भावनात्मक माहौल में वृक्षारोपण किया गया और एक पेड़ मां के नाम का संदेश दिया।आज सुबह सवेरे रोटरी क्लब नसीराबाद के सदस्यों द्वारा मोक्षधाम में एक अनूठे वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया, माँ” — यह शब्द सिर्फ रिश्तों का नहीं, भावनाओं और त्याग का भी प्रतीक है। उसी ममता की छांव को प्रकृति की हरियाली से जोड़ते हुए यह कार्यक्रम माँ के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है कार्यक्रम में हर प्रतिभागी ने अपनी माँ के नाम पर एक एक पेड़ लगाए, जिससे मातृत्व और प्रकृति दोनों का सम्मान हुआ इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि माँ के प्रति अपने प्रेम को प्रकृति की अमूल्य सौगात के रूप में व्यक्त करना भी है कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर, सेक्रेटरी हेमंत जैन, और असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर गर्ग, व विजय मेहरा, जयकिशन भागनानी, भागचंद झवर, चंद्रशेखर गढ़वाल, द्वारिकाप्रसाद ऐरन, कपिल राठी, भरत अग्रवाल, ध्रुव गोयल, आदि की विशेष सहभागिता रही वहीं अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक सहभागिता निभाई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।