Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक 4 किलोमीटर बनेगी 6 लेन 100 फीट चौड़ी सड़क

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में लोहागल से जनाना अस्पताल तक चार किलोमीटर लंबी एवं सौ फीट चौड़ी छह लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और एडीए ने सड़क निर्माण कार्य का कार्यादेश दिया हैं। सड़क निर्माण में 700 मीटर सीसी रोड़ एवं 2.4 किमी पेवर सड़क निर्मित की जाएगी। इसमें दोनों तरफ ड्रेनेज, नाला एवं डिवाईडर बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से यातायात सुगम होने के साथ शहर की सुंदरता और बुनियादी ढांचा भी सुदृढ़ होगा।ग्लोबल कॉलेज तिराहे से जनाना अस्पताल तक निर्मित होने वाली ये सड़क मास्टर प्लान एवं सेक्टर प्लान की मुख्य सड़क है। इसके निर्माण से क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों के निवासियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही शहर की पांच प्रमुख सड़कों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसियों को दिए गए हैं। इन आदर्श सड़कों में उच्च गुणवत्ता की पक्की लाइनिंग, गड्ढामुक्त सतह, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और आधुनिक रोड़ लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यातायात सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।