Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

नसीराबाद में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का पावन त्यौहार, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद,भाइयों ने दिए बहनों को उपहार और लिया रक्षा का संकल्प

सैन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सभी जगहों पर रक्षा बंधन पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शनिवार सुबह से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर शाम तक अनवरत रूप से जारी रहा। इस मौके पर कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचल तक के चौराहों पर राखी और मिठाई की दुकानें सजी हुई थीं। इन दुकानों पर खूब बिक्री हुई।रंग-बिरंगी और विभिन्न आकार की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर विशेष चहल-पहल देखी गई। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ती रही, शाम को पटेल उद्यान सहित सेल्फी प्वाइंट पर घूमने वालों की खासी गहमा गहमी दिखाई दी और बाजारों ने भी जबरदस्त रौनक नजर आई जिससे व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे आज भी दूरस्थ स्थानों पर जाकर भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना की दुकानदारों ने इस त्यौहार पर अच्छा व्यापार किया। परिवारों में भाई-बहन के बीच स्नेह और प्यार का यह त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।