Logo
ब्रेकिंग
प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का आगाज़, प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ शुरू गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार

14 अगस्त -सिन्ध स्मृति दिवस पर भारत माता पूजन व 123 बुजुर्गों का सम्मान, अजयनगर स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में भारत माता पूजन व देशभक्ति कार्यक्रम का होगा आयोजन

अजमेर (भारत भूमि)– अखण्ड भारत से सिन्ध अलग होने के कारण भारतीय सिन्धु सभा महानगर अजमेर की ओर से गुरूवार 14 अगस्त सांय 6.00 बजे से अजयनगर स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में भारत माता पूजन व देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र बसराणी अध्यक्ष करेगें।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन के आर्शीवचन के साथ सिन्धू सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों के साथ मार्गदर्शन करेगें। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी व बाल संस्कार शिविर के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

संभाग प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता प्रापित से पूर्व अखण्ड भारत में जन्म लेने वाले बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ अपनी मातृभमि से अलग होने पर हुये असहनीय कष्टों के संस्मरणों को युवा पीढी तक पहुंचाने का प्रयास भी होगा।

प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से पूर्व अखण्ड भारत में जन्म लेने वाले 123 बुजुर्गो का शाल व अभिनन्दन पत्र से सम्मानित कर सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत का संकल्प लिया जायेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।