श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर किया दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन __ प्रतियोगिता में उमड़ी नगर वासियों की भारी भीड़
तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली प्रतियोगिता

देव नारायण क्लब प्रथम विजेता घोषित किया गया _
Rj 01 द्वितीय विजेता और आर के क्लब तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया
शेष 4 टीमों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) हिन्दू युवा वाहिनी धर्मजागरण एवं विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में भामाशाहों के सहयोग से शुक्रवार को लारी रोड स्थित एल आई सी ग्राउण्ड में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सबसे पहले आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया उसके बाद प्रतियोगिता आरम्भ हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश भड़ाना थे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप मे उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव,छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ,पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव, तहसीलदार नानू लाल यादव, सतीश पारचे सहित नगर के भामा शाह मौजूद रहे ललित राठी व रोहित खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता में सात टीमें शामिल हुई हर टीम में तीस सदस्य थे और हर टीम को दो मौके मिले प्रतियोगिता के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी और युवाओं द्वारा जोश में आ कर नारे बाजी कर अपनी अपनी टीमों का उत्साह वर्धन करना शुरू कर दिया प्रतियोगिता के लिए विशिष्ट अतिथियों हेतु भव्य स्टेज बनाया गया और लाइट साउंड की व्यवस्था माकूल रखी गई मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 15 हजार रुपए, 11हजार रुपए और 71सौ रुपए पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए प्रतियोगिता के दौरान पुलिस प्रशाशन का माकूल इंतजाम होने के कारण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ प्रतियोगिता के उपरांत मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया
